CG Atmanand School Recruitment: Contractual recruitment announced for 1,812 posts!
CG ATMANAND SCHOOL RECRUITMENT: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लोक शिक्षण संचालनालय यानी DPI ने 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
इसमें शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों तरह के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया केंद्रीकृत होगी और इच्छुक कैंडिडेट्स शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती में व्याख्याता के 518 और सहायक शिक्षक के 590 पद रखे गए हैं। व्याख्याता पदों में वाणिज्य के 104, अंग्रेजी के 65, गणित के 49, भौतिकी के 53, हिंदी के 51, संस्कृत के 47, रसायन शास्त्र के 44 और जीव विज्ञान के 39 पद शामिल हैं।सामाजिक विज्ञान के 52 पद भी हैं।
आत्मानंद स्कूल भर्ती में अंग्रेजी शिक्षक के 106, कला के 72, गणित के 68, विज्ञान के 56 और हिंदी-संस्कृत के 34 पद भी हैं।
भर्ती में प्राथमिक प्रधानपाठक के 27, पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक के 24, प्रयोगशाला सहायक के 170, ग्रंथपाल के 60, व्यायाम शिक्षक के 50 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पद हैं।
दुर्ग में सबसे ज्यादा 229 पद बताए गए हैं। रायपुर में 141, बेमेतरा में 103 और बिलासपुर में 97 पद हैं।
अभ्यर्थी Online Application के लिए शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और मानदेय से जुड़ी शर्तों को आधिकारिक विज्ञापन में पढ़ना जरूरी होगा।
