CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon!

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं को लेकर अब जांच शुरू हो गई है। घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद PWD ने 4 वरिष्ठ अधिकारियों की जांच समिति बनाई है।

समिति सड़क की गुणवत्ता से लेकर GSB, WMM, सब-ग्रेड, डामरीकरण, बिटुमिन की मात्रा, सड़क की मोटाई, घनत्व, ग्रेडेशन, लेवल और अंडुलेशन तक की जांच करेगी।

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

जांच में यह भी देखा जाएगा कि निर्माण की गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी की भूमिका क्या रही। जरूरत पड़ने पर जांच पूरी होने तक संबंधित कामों के भुगतान पर रोक लगाने और गड़बड़ी साबित होने पर कार्रवाई की सिफारिश भी की जा सकती है।

वहीं डोंगरगांव-कुमरदा समेत जहां सड़क उखाड़कर छोड़ी गई है, वहां लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए तत्काल मरम्मत, चेतावनी संकेत और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर भी समिति रिपोर्ट देगी।

चार सदस्यीय समिति को तीन दिनों के भीतर प्रमुख अभियंता को रिपोर्ट सौंपनी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related