CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead…
बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के देवगांव (डोकरबेला) में 22 से ज्यादा बंदरों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि फसलों की रखवाली के लिए तैनात चौकीदारों ने बंदरों को भगाने के दौरान उन पर गोली चला दी, जिससे कई बंदरों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना की सही संख्या और पूरी वजह जांच के बाद साफ होगी। फिलहाल बंदरों की मौत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
CG COAL LEVY SCAM : देवेंद्र यादव के बाद 3 और कांग्रेसी नेताओं को नोटिस
ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान वन्यजीवों की हत्या गंभीर मामला है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस और वन विभाग की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
