SANT GAHIRA GURU UNIVERSITY: राज्यपाल के निर्देश के बाद भी नियुक्ति अटकी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sant Gahira Guru University: Appointment stalled despite Governor’s directive!

 

 

SANT GAHIRA GURU UNIVERSITY: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल सचिवालय को दोबारा पत्र लिखकर सरकार को कार्रवाई की याद दिलानी पड़ी है।

राजभवन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद मामला उच्च शिक्षा विभाग में अटका हुआ नजर आ रहा है.

राज्यपाल की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र में डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी के स्थान पर नियमित कुलसचिव की पदस्थापना का आदेश तत्काल जारी करने कहा गया है.

पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि इस संबंध में राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशानुसार पुनः अनुरोध किया जा रहा है.

राजभवन के पत्र में पुराने पत्र क्रमांक 2566/4856/2026/रास/यू-9 दिनांक 24 जून 2026 का भी संदर्भ दिया गया है. साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से 18 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र का उल्लेख करते हुए संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं.

सचिव ने पत्र में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशानुसार पुनः अनुरोध है कि डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी के स्थान पर नियमित कुलसचिव की पदस्थापना संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर इस सचिवालय को अवगत कराया जाए. यानी राजभवन की ओर से अब गेंद सीधे उच्च शिक्षा विभाग के पाले में डाल दी गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related