प्रोजेक्ट धड़कन’ से पीहू को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Pihu gets a new lease of life through ‘Project Dhadkan’, expresses gratitude to the Chief Minister and the district administration

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन रायपुर की पहल प्रोजेक्ट धड़कन से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं ने एक बार फिर एक बच्ची के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। रायपुर में दिल की बीमारी से जूझ रही 11 साल की पीहू के जीवन में अब फिर से खुशियां लौट आई हैं। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीहू पहले अपनी बीमारी के कारण खेल-कूद और सामान्य गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाती थी।

दरअसल, पुलिस विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजित ‘प्रोजेक्ट छांव’ के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। इसी शिविर में ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ की विशेषज्ञ टीम ने पीहू के हृदय की जांच की, जिसमें हृदय संबंधी समस्या का पता चला। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल भेजने की सलाह दी।एक सप्ताह के भीतर सफल ऑपरेशन

 

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पीहू की विस्तृत जांच की और एक सप्ताह के भीतर उसका सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद पीहू को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। समय पर इलाज मिलने से उसकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

 

आज पीहू फिर से अपनी पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रही है और बहनों व दादी के साथ कैरम जैसे खेलों का आनंद भी ले रही है। पीहू की माता इंद्राणी कारके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन रायपुर का आभार जताते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ की वजह से उनकी बेटी का समय पर इलाज हो सका और अब वह सामान्य जीवन जी पा रही है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRASHANT KISHOR WIN : विधानसभा में PK की एंट्री …

PRASHANT KISHOR WIN : PK's entry into the Assembly...

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...