Naxal Surrender News: 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लाल आतंक का अंतिम अध्याय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxal Surrender News: 5 Naxals Surrender—The Final Chapter of the ‘Red Terror’

Naxal Surrender News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर का दंतेवाड़ा जिला अब नक्सलवाद की जंजीरों से आजाद हो गया है। जिले में सक्रिय अंतिम पांच नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया और मुख्यधारा में लौट आए हैं। इनपर कुल 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बलों को इन्हीं की निशानदेही पर जंगलों में छिपाए गए 40 घातक हथियार भी मिले, जिससे नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी लोग दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े थे। इनमें पश्चिम बस्तर डिवीजन का एसीएम सोमे कड़ती (पांच लाख का इनामी), तीन पार्टी सदस्य और एक महिला कैडर शामिल है।

 

आत्मसमर्पण करने वालों की जानकारी पर सुरक्षा बलों ने अलग-अलग जगहों से 8 SLR, 3 इंसास, एक कारबाइन, एक 303 राइफल और 5 BGL लॉन्चर समेत 40 हथियार बरामद किए। ये हथियार भैरमगढ़ और गंगालूर एरिया कमेटी के डंपों से मिले।

 

अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और विकास कार्यों के चलते नक्सल संगठन कमजोर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में नक्सली अब आत्मसमर्पण का रास्ता अपना रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related