NAXAL NEWS : बौखलाए नक्सलियों की करतूत, मुखबिरी के शक पर 2 ग्रामीणों की कर दी हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL NEWS : कांकेर-महाराष्ट्र। बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रहा है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। वहीं कुछ जगहों पर नक्सली ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मुखबिरी के शक पर ग्रामीण की हत्या की है।

NAXAL NEWS : जानकारी के अनुसार, मामला गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील के कियर गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है। जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। आपको बता दें कि बस्तर में लगातार नक्सलियों को मिल रहे झटके से बौखलाए हुए हैं। आए दिन वे जवानों के साथ मुठभेड़ करने की तैयारी में रहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को भी मौत के घाट उतार रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related