Naxal encounter update: ओडिशा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मारा गया 1 करोड़ का इनामी गणेश उइके

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxal encounter update: भुवनेश्वर। बेलघर पुलिस स्टेशन इलाके के गुम्मा जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला सहित चार माओवादी मारे गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए एक माओवादी की पहचान ओडिशा के टॉप माओवादी नेता गणेश उइके के रूप में हुई है, जिसके सिर पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह मुठभेड़ स्थल के पास से दो महिला माओवादी का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस के SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया, तभी उनका सामना माओवादियों से हुआ। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें माओवादी मारे गए। दो पुरुष कैडरों के शव तुरंत बरामद कर लिए गए, जबकि एक और महिला नक्सली का शव बाद में कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट जब्त किया है।

इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की तरफ कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। यह मुठभेड़ पड़ोसी मलकानगिरी जिले में 22 माओवादियों के ओडिशा के DGP YB खुराना के सामने सरेंडर करने के एक दिन बाद हुई।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related