Narayanpur Naxal Encounter: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 17 और 18 जुलाई की दरमियानी रात को “माड़ बचाओ अभियान” के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन मानसून में DRG, STF और BSF की संयुक्त टीमों ने अबूझमाड़ के परिया-काकुर जंगल में भीषण मुठभेड़ के बाद 6 नक्सलियों को मार गिराया। अब सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली है।
PLGA प्लाटून-1 कमांडर राहुल पुनेम ढेर
Narayanpur Naxal Encounter: बता दें कि मारे गए नक्सलियों में PLGA प्लाटून क्रमांक-01 का कमांडर राहुल पुनेम उर्फ लच्छू पुनेम भी शामिल है, जिसे नक्सलियों की डिविजनल कमेटी स्तर का नेता माना जाता था। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त रणनीति का परिणाम है, जिसे नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।
Narayanpur Naxal Encounter: नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद DRG की टीम (नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव), STF, और BSF की 129वीं, 133वीं और 135वीं बटालियन को लेकर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 18 जुलाई की दोपहर से लगातार रुक-रुक कर मुठभेड़ चलती रही, जो देर रात तक चली। इसके बाद जंगलों में गहन सर्च ऑपरेशन किया गया, जिसमें 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर मारे गए नक्सलियों की पहचान की गई है।
4 महिला माओवादी भी ढेर, कुल इनामी राशि ₹48 लाख
Narayanpur Naxal Encounter: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से 6 नक्सलियों के शव बरामद किए, जिनमें 4 महिला नक्सली कैडर भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल ₹48 लाख का इनाम घोषित था। मौके से AK-47, SLR, 12 बोर रायफल, BGL लॉन्चर, दर्जनों BGL सेल, भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान
राहुल पुनेम उर्फ लच्छू पुनेम (38 वर्ष)
ग्राम: डल्ला, जिला सुकमा
पद: DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), कमांडर PLGA प्लाटून क्रमांक-1
इनाम: ₹8 लाख
उंगी टाटी (24 वर्ष)
ग्राम: सुरपनागुड़ा, थाना जगरगुंडा, सुकमा
पद: PLGA प्लाटून सदस्य
इनाम: ₹8 लाख
मनीषा (25 वर्ष)
ग्राम: वाला, थाना सोनपुर, नारायणपुर
पद: PLGA प्लाटून सदस्य
इनाम: ₹8 लाख
टाटी मीना उर्फ सोमरी उर्फ छोटी (22 वर्ष)

