Mukesh Chandrakar Murder Case : कोर्ट ने खारिज की पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी दिनेश की जमानत याचिका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mukesh Chandrakar Murder Case : बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस (Mukesh Chandrakar Murder Case) में आरोपी दिनेश चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुकेश चंद्राकर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के पत्रकार थे। पीड़ित पक्ष की ओर से एडवोकेट प्रीतम सिंह ने जोरदार विरोध किया। मामले में पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

बता दें कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 की शाम से लापता थे। दो दिन बाद यानी 3 जनवरी 2025 को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी में सेप्टिक टैंक के अंदर से मुकेश का शव मिला था। आरोपियों ने मुकेश को डिनर के बहाने बुलाकर वार किया। चार आरोपियों ने मिलकर लोहे की रॉड से पत्रकार मुकेश के सिर, छाती, पेट और पीठ पर हमला कर दिया। इस हमले में जब पत्रकार मुकेश की मौत हो गई तो शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related