MPs lashed out at Team India for taking the trophy to Hanuman Temple, saying they should be ashamed.
दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक कदम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।वर्ल्ड कप का खिताब जितने के बाद रविवार देर रात आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी को अहमदाबाद के हनुमान मंदिर ले गए, जहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसी बात को लेकर अब टीमएमसी के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह पर निशाना साधा है।

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे। अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? उन्होंने मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए कहा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बावजूद संजू इसे चर्च नहीं ले गए और न ही सिराज इसे मस्जिद लेकर गए।

