बच्चा नहीं होने की बात पर ताना मारती थी सास, बहू ने उतारा मौत के घाट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार: जिले में एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी सास को इसलिए मार दिया क्योंकि वह आए दिन झगड़ा करती थी। बच्चा नहीं होने पर भी ताने मारती थी। इस बीच जब फिर से विवाद हुआ तब उसने धारदार हथियार( लोहे की रपली) से वारकर सास को मार दिया।

आरोपी बहू ने बताया कि उसकी सास शादी के बाद से ही उसे तंग करती थी। आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी वह काम कर रही थी। झाड़ू लगाने के दौरान झाड़ू टूट गया, तब फिर से सास ने विवाद शुरू कर दिया। इसी विवाद के चलते उसने रपली उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट में बहू के भी शरीर में चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

अमेरी निवासी खिलावन प्रसाद वर्मा ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि वह गुरुवार को कहीं काम से गया था। सुबह करीब 11-12 बजे के बीच वापस आकर उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। ऐसे में वह किसी तरह से कूदकर अंदर गया, तब उसने कमरे के अंदर अपनी पत्नी प्यारी बाई(55) की खून से लथपथ लाश देखी थी। पुलिस ने खिलावन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की थी।

बहू ने बताया कि वारदात के बाद उसने कपड़े बदल लिए थे। इसके बाद अपने बड़े ससुर के यहां जाकर बैठ गई थी। वहां पर भी लोगों ने उससे पूछा था कि तुम्हें चोट कैसे आई है, तब उसने उन्हें गिरकर घायल होने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी बहू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जानकारी भी शुक्रवार को दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related