22 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ:वृद्धा और विधवा पेंशन 350 से 500 रुपए हुई, मंत्रालय से जारी किया गया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निराश्रितों, बुजुर्गाें, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं के लिए नए बजट में बड़ी घोषणा की थी। इनको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की मासिक पेंशन की 350 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रति माह कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने गुरुवार को मंत्रालय से आदेश जारी किया। वर्तमान में 22.38 लाख से अधिक विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

सामाजिक सहायता कार्यक्रम की पेंशन योजना राशि में 1 जुलाई से वृद्धि की गई है। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में अब 60 से 79 आयु वर्ग के हितग्राहियों को 350 रुपए की जगह 500 रुपए पेंशन मिलेगी। इसी योजना में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों को 650 रुपए पेंशन मिलेगी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 350 के स्थान पर 500 रुपए पेंशन दी जाएगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन योजना में 500 रुपए मिलेंगे। राज्य योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद सहारा योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना में अब 350 की जगह 500 रुपए पेंशन दी जाएगी। कलेक्टरों, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका, नगर पंचायतों के सीएमओ को नई दरों पर पेंशन का नियमित भुगतान करने को कहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related