ASSEMBLY ELECTION : BJP’s mega plan before UP elections, Amit Shah himself will take charge
रायपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हो, लेकिन BJP ने चुनावी मोड ऑन कर दिया है। खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों का दौरा करेंगे। फोकस उन सीटों पर रहेगा जहां पिछली बार हार मिली या बेहद कम अंतर से जीत हुई थी।
MAHARASHTRA NCP REUNION : BJP का नया दांव! NCP के दोनों गुट एक होंगे?
सूत्रों के मुताबिक पार्टी 2022 के चुनावी नतीजों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। खासकर 61 ऐसी सीटें, जहां तीन चुनाव से जीत नहीं मिली, अब BJP के रडार पर हैं। टिकट वितरण में भी इस बार सिर्फ वरिष्ठता नहीं, बल्कि जीतने की क्षमता और बूथ स्तर की पकड़ को सबसे बड़ा पैमाना माना जाएगा। लोकसभा चुनाव के झटके के बाद BJP कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही।
