WOMEN RESERVATION BILL : 7 महीने पहले गिरा बिल… अब मोदी सरकार फिर क्यों मैदान में?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WOMEN RESERVATION BILL : The bill was dropped 7 months ago… Why is the Modi government back in the fray now?

रायपुर। महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर मोदी सरकार एक बार फिर संसद में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। अप्रैल 2026 में संविधान संशोधन विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण लोकसभा में गिर गया था। अब सात महीने बाद सरकार नए सियासी समीकरणों के बीच फिर से कोशिश कर सकती है।

संसद का सत्र 30 नवंबर से शुरू होने की तैयारी है। सरकार की नजर लोकसभा और राज्यसभा में जरूरी समर्थन जुटाने पर है। लोकसभा में फिलहाल 540 सांसदों के हिसाब से विधेयक पास कराने के लिए 360 वोट चाहिए, जबकि एनडीए के पास करीब 319 सांसद बताए जा रहे हैं। राज्यसभा में भी दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े से एनडीए पीछे है।

इस बीच विपक्षी खेमे में कई बदलाव हुए हैं। टीएमसी के बागी सांसदों, शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने से संसद का गणित प्रभावित हुआ है। अकाली दल की एनडीए में वापसी से भी सरकार को मजबूती मिली है।

अब सरकार की नजर डीएमके, शरद पवार गुट और अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन पर है। इन दलों के रुख से विधेयक का भविष्य तय हो सकता है।

सवाल यही है कि क्या सात महीने में बदले समीकरण मोदी सरकार को इस बार दो-तिहाई बहुमत दिला पाएंगे?

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : शिक्षकों के वेतन के लिए 71 करोड़ मंजूर!

CHHATTISGARH : Rs 71 crore approved for teachers' salaries! रायपुर।...

MAHADEV BETTING SCAM : महादेव नेटवर्क ने बदला ठिकाना!

MAHADEV BETTING SCAM : Mahadev Network changes its location! रायपुर।...

RAIPUR BREAKING : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त!

  रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे...