MAHADEV BETTING SCAM : महादेव केस में मुंबई कनेक्शन, 15 करोड़ का आरोप!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV BETTING SCAM : Mumbai connection in Mahadev case, allegation of Rs 15 crore!

रायपुर। महादेव सट्टा मामले की जांच में अब मुंबई की म्यूजिक इंडस्ट्री का कनेक्शन सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि सट्टे से कमाई गई रकम को म्यूजिक इंडस्ट्री के जरिए ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। जांच के दौरान एक चर्चित नाम सामने आया है, जिसको लेकर एजेंसी पड़ताल कर रही है।

जांच के दायरे में दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित आए हैं, जो एक म्यूजिक कंपनी के सह-संस्थापक बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे। ईडी के मुताबिक, यह रकम कानूनी मामलों में मदद और जजों व अधिकारियों से संपर्क कराने के नाम पर ली गई थी।

बताया जा रहा है कि हिमांशु शेखर वर्ष 2023 में सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और लेन-देन हुआ। ईडी अब इस रकम के लेन-देन और उसके इस्तेमाल की जांच कर रही है।

एजेंसी को शक है कि रायपुर और बिलासपुर में सट्टे से कमाई गई रकम अलग-अलग कारोबार में निवेश की गई। मामले में ईडी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related