अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, 2 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा: अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर रविवार देर रात ग्राम गुमगा के पास मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

पुलिस ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। वे ग्राम तारा के रहने वाले हैं। चारों किसी काम से अंबिकापुर गए थे और देर रात कार से अपने घर तारा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गुमगा के पास सड़क पर बेतरतीब खड़े ट्रक से कार जा टकराई। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वो कार चला रहा था। कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकालवाया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक महिला समेत 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related