खनिज विभाग ने सील किए चार खदानें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। खनिज विभाग ने टिमलगा और गुड़ेली की चार क्रशर खदानों को सील कर दिया है। वहीं चन्द्रहासिनी क्रशर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भंडार नियमों का पालन नहीं करने की वजह से की गई है। खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह टिमलगा और गुड़ेली में क्रशरों खदानों की जांच करने गए थे। इसमें मां शारदा मिनरल्स, सरासर मिनरल्स, मंगल स्टोन क्रशर और गुरु मिनरल्स को भंडारण नियमों का पालन नहीं करने की वजह से सील किया है। चन्द्रहासिनी क्रशर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्रशर संचालकों ने टीपी का रिकार्ड मेंटेंन नहीं करने के साथ भंडारण नियमों को दरकिनार करते हुए लीज एरिया से बाहर भी भंडारण किया जा रहा था। पर्यावरण नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कुछ दिनों पहले भी खनिज विभाग ने कुछ पहले ऐसी कार्रवाई की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related