भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री मस्तूरी विधानसभा रवाना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार को रायपुर पुलिस लाईन हेलिपैड से बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी के लिए रवाना हो गए है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बघेल ग्राम बेलटुकरी में रीपा एवं गौठान का अवलोकन करेंगे और स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर को बेलटुकरी हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा सीपत के लिए रवाना होंगे। वे सीपत में मंदिर दर्शन कर भागवत कथा में शामिल होंगे।इसके पश्चात वे सीपत के महाविद्यालय मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री एनटीपीसी गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। इसके वे सीपत हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम को रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related