MAMTA BANERJEE VIDEO : Defeated, Mamata shares video with folded hands…
रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना के बीच सियासत अचानक हाई वोल्टेज मोड में पहुंच गई है। रुझानों में दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे चुनावी माहौल में सनसनी फैला दी है।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वोटों की गिनती जानबूझकर धीमी की जा रही है। उनका दावा है कि अब तक सिर्फ 13 फीसदी वोटों की गिनती हुई है और कई जगहों पर काउंटिंग रोकी भी गई है।
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
यहीं नहीं, ममता ने बिजली कटौती, CCTV बंद होने और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों का भी आरोप लगाया है। उन्होंने अपने काउंटिंग एजेंट्स और कार्यकर्ताओं से साफ कहा किसी भी कीमत पर जगह मत छोड़ना, पूरी रात निगरानी रखो।
उधर रुझानों से BJP कैंप में जश्न का माहौल बनता दिख रहा है, तो इधर ममता के आरोपों ने बंगाल की सियासत को और गरमा दिया है। अब सवाल बड़ा है क्या बंगाल में रिजल्ट से पहले ही नया सियासी बवाल शुरू हो गया है?
