बड़ा हादसा टला, रायपुर-जगदलपुर NH-30 में हुई लैंड स्लाइड, चट्टान गिरने से आवाजाही बंद, मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर: चारामा घाट में लैंड स्लाइड हुई है। सड़क के दोनों ओर खड़ी चट्टानों के कई टुकड़े सड़क पर गिर गए हैं। जिस समय लैंड स्लाइड हुई उस समय घाट से कई वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इस बीच एक कार चालक भी बाल-बाल बचा है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुराने रास्ते को खोल दिया गया है। जहां लैंड स्लाइड हुआ है, वह पहाड़ी को काटकर बनाया गया नया रास्ता था, पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब उसी रास्ते को खोलने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि जिले में लगातर बारिश के चलते रायपुर – जगदलपुर एनएच-30 लैंड स्लाइड हुई है।इस तरह की घटना हर वर्ष होती है। हालांकि दुर्घटना से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा सड़क किनारे तार से फेसिंग किया गया है। अधिकतर बारिश के दिनों में ऐसी घटनाएं होती है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद रायपुर – जगदलपुर मार्ग पिछले 1 घंटे से बंद है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें भी लगी हुई हैं। चट्टानों के टुकड़े अभी भी नीचे गिर रहे हैं। इसलिए सड़क के बीच में पड़ी चट्टानों को हटाया नहीं जा रहा है। रायपुर को जगदलपुर और आगे आंध्रप्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाला यह हाईवे बेहद व्यस्त है। 24 घंटे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रहती है। यह जल्दी नहीं खुला तो वाहनों की कतार बढ़ती जाएगी। पुराने रास्ते को प्रशासन ने खोल दिया है। ये रास्त इसी पहाड़ी मार्ग के बगल से ही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भर्ती के नियम बदल गए!

CHHATTISGARH : Recruitment rules changed! रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी...