AMIT JOGI VIDEO : पुलिस नोटिस के बीच अमित जोगी का जवाब, बोले – मैं भगोड़ा नहीं!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMIT JOGI VIDEO : Amit Jogi’s reply amid police notice, said – I am not a fugitive!

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो विवाद में पुलिस की कार्रवाई के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने खुद को भगोड़ा बताए जाने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वे गुजरात में हैं और गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हैं।

अमित जोगी ने कहा कि भगोड़ा वह होता है जो कानून से भागता है, जबकि वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने विवादित वीडियो का बचाव करते हुए दावा किया कि उसका मकसद चुनाव और वोटर से जुड़े मुद्दे पर राजनीतिक व्यंग्य करना था।

जोगी ने कहा कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 लगाना लोकतंत्र की आत्मा और असहमति के अधिकार पर हमला है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुद्दा किसी व्यक्ति से बड़ा है और वह चुनाव प्रणाली में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है।

वीडियो के अंत में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए ‘Discord’ यानी असहमति और अवज्ञा का संदेश भी दिया।

गौरतलब है कि ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके निवास पर नोटिस चस्पा कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। अब जोगी के इस बयान के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related