CHHATTISGARH : CM Sai’s counterattack on Rahul Gandhi
रायपुर। महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में कथित गड़बड़ी और मिलावट के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी कथनी और करनी के कारण जनता का विश्वास खो चुके हैं। लगातार चुनावी हार से बौखलाकर वे भ्रामक प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।
जशपुर दौरे से लौटने के बाद रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने चक्रवात ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल खराब होने, मकान क्षतिग्रस्त होने या पूरी तरह टूटने की स्थिति में नुकसान का आकलन किया जाएगा।
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सीएम साय ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितैषी है। कर्मचारियों को काम पर लौटना चाहिए और अपनी मांगें दूसरे तरीके से भी रखनी चाहिए। काम बंद रहने से आम लोगों और प्रदेश का नुकसान होता है।
वहीं, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का जिक्र किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह अभियान कई जिलों में आयोजित हो चुका है और रायपुर में होने वाली रैली में भी वे शामिल होंगे।


