CHHATTISGARH : रेत विवाद में जिंदा जला दिए 2 भाई!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Two brothers burnt alive in sand dispute!

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रेत कारोबार को लेकर चल रही दुश्मनी ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि दो भाइयों की जान चली गई।

CHHATTISGARH : भूपेश को हाईकोर्ट से झटका!

मंगलवार देर रात सोनहत इलाके में भाजपा नेता और रेत कारोबारी भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर में पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विरोधी पक्ष ने उनके वाहन को कई बार टिपर से टक्कर मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दरवाजे जाम हो गए। इसके बाद वाहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए शीशे तोड़कर निकलने की कोशिश करते रहे।

NCERT DANCING GIRL CONTROVERSY : मोहनजोदड़ो की मशहूर ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति की तस्वीर पर विवाद क्यों ?

इस खौफनाक घटना में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में रेत कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

अब पुलिस हत्या, साजिश और कारोबारी विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related