RAHUL GANDHI : Vote stealing is another big issue! Rahul Gandhi said, “Vote stealing is treason.”
रायपुर डेस्क। वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर चल रहा SIR विवाद अब एक बार फिर राजनीतिक टकराव के केंद्र में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, BJP और RSS पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए इसे भारतीय नागरिकों के खिलाफ अपराध और संविधान पर हमला बताया है।
राहुल का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक ये आपत्तियां नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाने-बहाल करने और चुनावी डेटा से जुड़े मामलों पर थीं।
CG LECTURER PENDING CASE : व्याख्याताओं के अटके काम पर DPI सख्त!
राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि समय आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। कांग्रेस ने भी SIR को लेकर चुनाव आयोग और BJP पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।
वहीं, चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने कथित अंदरूनी मतभेद के निष्कर्ष को खारिज किया है। आयोग के मुताबिक SIR समेत सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए और निर्णय सर्वसम्मति से हुए।
यानी एक तरफ चुनाव आयोग के भीतर आपत्तियों का दावा करने वाली रिपोर्ट है, तो दूसरी तरफ आयोग की ओर से सभी फैसलों को सर्वसम्मत बताए जाने का पक्ष। इसी टकराव के बीच SIR विवाद और गरमा गया है।
