CG PICKUP ACCIDENT : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई घायल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PICKUP ACCIDENT : Pickup full of devotees overturned, many injured…

कोरबा। मां मड़वारानी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हुए। यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुमिया से लगभग 30-35 श्रद्धालु मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। पहाड़ की चढ़ाई पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। हादसे में आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related