जानिए कौन हैं टीवी एक्टर Ashish Kapoor? जिन पर लगा है दुष्कर्म का आरोप,गिरफ्तारी के पांच दिन बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Date:

नई दिल्ली। जाने-माने अभिनेता आशीष कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। हाल ही में अभिनेता को दुष्कर्म के आरोप में पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पांच दिन बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हुआ यूं कि दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक महिला ने कथित तौर पर आशीष कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि अभिनेता ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी और इसी वक्त उन्होंने महिला को बाथरूम में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने 11 अगस्त को FIR दर्ज की थी और 2 सितंबर को आशीष पुणे से गिरफ्तार हुए थे।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में अभिनेता
गिरफ्तारी के बाद आशीष कपूर को दिल्ली लाया गया और AIIMS अस्पताल में उनका पोटेंसी टेस्ट करवाया गया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अहम सबूत पुलिस के हाथ लग सकते हैं। अब ANI के मुताबिक, मेडिकल टेस्ट के बाद अभिनेत को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में लिंक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) पायल सिंघल के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी महिला से मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केस दर्ज करने वाली महिला ने दावा किया है कि आशीष से उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद अभिनेता ने उन्हें अपनी हाउस पार्टी में इनवाइट किया था जहां उनके साथ ऐसी घटना हुई। पहले महिला ने आशीष के साथ दो और लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की थी, लेकिन बाद में सिर्फ अभिनेता के खिलाफ FIR लिखवाई थी। बाकी दो लोगों का नाम वापस ले लिया था और उन्हें जमानत मिल गई थी।

कौन हैं आशीष कपूर?
आशीष टेलीविजन की दुनिया के नामी चेहरा हैं। एक्टिंग की दुनिया में वो यूं तो साल 2010 में उतरे थे, लेकिन वह इससे पहले एक इंटीरियर डिजाइनर थे। उन्होंने देखा एक ख्वाब, हॉरर सीरीज़ “शश्श्श… फिर कोई है और मोल्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा जैसे डेली सोप में काम किया है। उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से पॉपुलैरिटी मिली।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related