कार में था ‘किंग कोबरा’, परिवार ने कर ली 200 किमी की यात्रा, फिर पूंछ देखकर छूटे पसीने, देखें वीडिओ…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोट्टायम: केरल के कोट्टायम जिले में हुई एक घटना ने हैरान कर दिया है. यहां अर्पुकारा में रहने वाले एक शख्स की कार में जहरीला सांप किंग कोबरा घुस गया और करीब एक हफ्ते तक इंजन में बैठा रहा. दरअसल सुजीत नाम का यह शख्स किसी काम से कुछ दिनों पहले नीलांबुर गया था, जहां सांप उसके कार के इंजन में घुस गया. सुजीत करीब 200 किलोमीटर चलाकर वापस घर लौट आया तब तक यह सांप कार में ही बैठा रहा. कुछ दिनों बाद वह कार से निकलकर घास के ढेर में मिला तो उसे देखकर हड़कंप मच गया.

दरअसल लिफ्ट ऑपरेटर सुजीत अपने दोस्तों के साथ एक महीने पहले काम के लिए अर्पुकारा से नीलांबुर गया था. इस दौरान उन्होंने किंग कोबरा को अपनी कार के पास देखा. इसके बाद उन्होंने यह जानने की कोशिश की, क्या ये सांप कार के अंदर तो नहीं घुस गया. काफी देर तक जांच करने के बाद उन्हें लगा कि शायद सांप कार के अंदर नहीं है. लेकिन कोबरा कार के अंदर ही था.

इस घटना के बाद सुजीत और उसका परिवार एक सफर पर निकल पड़ा और इस दौरान उन्होंने कार में कोबरा की मौजूदगी से अनजान होकर करीब 200 किमी की यात्रा की. कुछ दिनों बाद कार के अंदर सांप की खाल देखी गई और सांप विशेषज्ञ वावा सुरेश को बुलाया गया. सुरेश ने बताया कि सांप कार के अंदर था. इसके बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई.

इसके बाद सुजीत के पड़ोस में नारियल की भूसी के ढेर के अंदर सांप की पूंछ मिली. यह देख स्थानीय लोगों ने किंग कोबरा को जाल से ढंक दिया और वन अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद वन विभाग के सांप पकड़ने वाले दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related