CG DAM ACCIDENT : खूंटाघाट डेम में पिकनिक मनाने गए इंजीनियर की डूबकर मौत …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG DAM ACCIDENT : An engineer who went for a picnic at Khuntaghat Dam died by drowning…

बिलासपुर। रतनपुर के खूंटाघाट बांध में पिकनिक मनाने पहुंचे कोरबा निवासी इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल मानकर (निवासी–सुभाषनगर, दीपका, मूल निवासी–बालाघाट, मप्र) के रूप में हुई है, जो रेजिटेक कंपनी में कार्यरत था।

बुधवार को विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ बांध घूमने गया था। खाना खाने के बाद सभी नहाने के लिए पानी में उतरे। पांच लोग बाहर आ गए, लेकिन विशाल वापस नहीं लौटा। रात तक खोजबीन असफल रही। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों ने तलाशी कर शव बरामद किया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही विशाल ने पिता से 15 अगस्त की छुट्टी में घर आने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related