ARVIND KEJRIWAL ON PM MODI’S BIRTHDAY: Kejriwal takes a dig, says—”Congratulations on the murder of democracy… Happy Birthday.”
ARVIND KEJRIWAL ON PM MODI’S BIRTHDAY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना दी, लेकिन उनके संदेश का अंदाज अलग रहा. केजरीवाल ने दिल्ली की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. वो बोले कि इसी तरह कथित तौर पर मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर बदलाव कर दिल्ली में जीत हासिल की गई. यह टिप्पणी उनके पहले से उठाए जा रहे मतदाता सूची संबंधी आरोपों के संदर्भ में थी.
केजरीवाल के इस बयान में राजनीतिक तंज भी साफ दिखाई दिया। उन्होंने अपने संदेश का अंत “हैप्पी बर्थडे” लिखकर किया। इससे उनका जन्मदिन संदेश राजनीतिक बयान के तौर पर भी चर्चा में आ गया।
