RAIPUR CRIME : Teacher murdered, body found on the banks of the Mahanadi River
रायपुर। रायपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर आरंग में एक शिक्षक की हत्या से सनसनी फैल गई। महानदी के तट पर बनचरौदा के पास शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की खून से लथपथ लाश मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि शिक्षक के सिर पर पत्थर से वार किया गया था।
CG VIRAL VIDEO : बच्चों से ढुलवाई भारी बाल्टी! वीडियो वायरल
शिवकुमार चंद्राकर कुम्हारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और डंगनिया चंपारण में रहते थे। वे किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार किसी काम से घर से निकले थे, जिसके बाद उनका शव महानदी किनारे मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों, दोस्तों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
