BJP ON KARNATAKA RESERVATION : कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण पर सीएम विष्णुदेव साय की कड़ी प्रतिक्रिया, कांग्रेस पर बोला हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP ON KARNATAKA RESERVATION : CM Vishnudev Sai’s strong reaction on religion based reservation in Karnataka, attacked Congress

रायपुर, 16 मार्च। BJP ON KARNATAKA RESERVATION कर्नाटक में सरकारी ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण के फैसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के इस फैसले को संविधान के खिलाफ बताते हुए इसे “तुष्टीकरण की पराकाष्ठा” करार दिया है।

BJP ON KARNATAKA RESERVATION सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कांग्रेस शासित कर्नाटक में सरकारी ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय और अस्वीकार्य है। जहां भी दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में होती है, वह भारतीय संविधान का सबसे पहले गला घोंटने की कोशिश करती है। यह फैसला भी न्यायालय में टिकेगा नहीं, यह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी भली-भांति जानता है।”

“कांग्रेस समाज में वैमनस्य फैला रही”

BJP ON KARNATAKA RESERVATION सीएम साय ने कांग्रेस पर सामाजिक भेदभाव और वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह फैसला आदिवासी, दलित और वंचित समाज के हक के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “दु:खद है कि वंचित समाज से आने वाले खरगे जी, सोनिया जी और राहुल जी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के विरुद्ध साजिशें रचने में स्वयं को इस्तेमाल होने दे रहे हैं। चेत जाइए खरगे जी, इतिहास इस तरह आपको माफ नहीं करेगा।”

भाजपा का कांग्रेस पर हमला जारी

BJP ON KARNATAKA RESERVATION भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस के इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए न्यायिक हस्तक्षेप की संभावना जताई है। इससे पहले भी कई बार न्यायालय धर्म आधारित आरक्षण को अवैध करार दे चुका है।

अब देखना होगा कि कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम रहती है या बढ़ते विरोध के बाद इसे वापस लेती है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related