CHHATTISGARH : Released from jail… then former Congress leader hanged himself
कांकेर. कांकेर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली की मौत ने सभी को चौंका दिया है। जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने गौठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उनकी कार से हुए सड़क हादसे में एक पंचायत सचिव की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा था। हाल ही में वे जेल से बाहर आए थे, लेकिन हादसे के बाद से मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे।
ILLEGAL BROADCAST FIR : कॉपीराइट कांड! IPTV पर केस
मंगलवार को उनका शव गौठान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ILLEGAL BROADCAST FIR : कॉपीराइट कांड! IPTV पर केस
फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

