ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बड़ी जानकारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ऋषिकेश से एयर एंबुलेंस  सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सिंधिया ने यहां ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के 49वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, जल्द ही एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है. एम्स ऋषिकेश के लिए आगामी कुछ हफ्तों में इसके लिए प्रस्ताव मंगाए जाएंगे ताकि समय रहते लोगों की जिंदगी बचाने के लिए हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया जा सके. उन्होंने कहा, हम हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हम सड़क दुर्घटना पीड़ितों को सीधे राजमार्गों से हवाई मार्ग के जरिए समय रहते सीधे अस्पताल पहुंचा सकते हैं. इसके लिए हमने एम्स ऋषिकेश को चुना है. बता दें कि मंत्रालय ने अपनी इस पायलट परियोजना के लिए एयर ऑपरेटर्स से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) पत्र मंगाए हैं, जो एम्स ऋषिकेश को छह महीने तक एयर एंबुलेंस की सुविधा दे सकें. इसके लिए सिंगल इंजन या ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. सिंधिया ने कहा कि इन हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल दुर्घटना पीड़ितों की कीमती जिंदगी को बचाने के लिए समय रहते मेडिकल सेवा देने के लिए किया जाएगा. मालूम हो कि पिछले महीने नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दुर्घटना पीड़ितों के लिए मेडिकल सामानों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए हेलीकॉप्टर्स के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया था. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा मार्च में संसद में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में 19 ऑपरेटर्स द्वारा भारत में 49 एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. बीते तीन सालों में लगभग 4,100 मरीजों की एयर एंबुलेंस से मदद की गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related