150 जवानों ने अटल आवास में की छापेमारी… कई संदिग्ध हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। कांकेर जिले में बढ़ते अपराध के मद्देनजर कांकेर पुलिस एक्शन मोड पर नजर आ रही है। बाहर से आकर पहचान छुपाकर अवैध रूप से मकान में कब्जा कर रहे लोगों पर देर रात पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने उदयनगर स्थित अटल आवास में छापा मारा। पुलिस के 150 जवानों की ओर से अटल आवास को घेरते ही अवैध तरीके से यहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अटल आवास के 96 घरों में दबिश दी, जिसमें दूसरे राज्य से आकर आवास में कब्जा कर रहे 12 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाहर राज्य से आकर बिना पुलिस को सूचना दिए ये लोग अटल आवास को डेरा बनाए बैठे थे। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो कांकेर में आकर रहने को लेकर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। अपराध रोकने में जुटे पुलिस के अधिकारियों ने इस अभियान को इस कदर गोपनीय रखा था कि इस मिशन में शामिल 150 जवानों को भी दबिश के पहले ये नहीं बताया गया था कि दबिश कहा देनी है। जवानों को जब अटल आवास लेकर जाया गया तब उन्हें यह मालूम चला कि देर रात का यह मिशन आखिर क्या था। पुलिस ने जैसे ही अटल आवास को घेरा यहां अवैध रूप से रह रहे कुछ संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें जवानों ने दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा। पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए न्यायालय से वारंट भी लिया था और एसपी शलभ सिन्हा, एएसपी अविनाश ठाकुर, डीएसपी चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में कोतवली प्रभारी शरद दुबे के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related