JHARKHAND ED RAID: ED का बड़ा ऐक्शन, कोयला तस्कर लाला की 815 करोड़ की संपत्ति जब्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHARKHAND ED RAID: Major action by the ED—assets worth ₹815 crore belonging to coal smuggler Lala have been seized!

 

 

JHARKHAND ED RAID: पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोल सिंडिकेट संचालित करने वाले मुख्य सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला के खिलाफ ED ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए 136.44 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।

इस कार्रवाई से मुख्य आरोपी के अवैध साम्राज्य पर शिकंजा कस गया है।

जांच एजेंसी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों के साथ ही अनूप मांझी और उसके नेटवर्क से अब तक अटैच की गई कुल संपत्तियों का मूल्य बढ़कर 815.08 करोड़ रुपये हो गया है।

ED का मुख्य ध्यान अपराध से अर्जित आय की पहचान कर उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क करने पर केंद्रित है, ताकि अवैध धन का उपयोग न हो सके।

जांच में सामने आया कि लाला ने ईसीएल के अफसरों और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से एक विशाल सिंडिकेट खड़ा किया था।

इस नेटवर्क के जरिए ईसीएल की खदानों को कागजों पर नॉन-ऑपरेशनल घोषित कराया जाता था और फिर उन्हीं खानों से अवैध तरीके से कोयला निकालकर दूसरे राज्यों की मंडियों में बेचा जाता था। इस पूरी प्रक्रिया से करोड़ों रुपये की काली कमाई अर्जित की गई, जिसमें सरकारी पदाधिकारियों की भी अहम भूमिका रही है।

जांच एजेंसी का मुख्य उद्देश्य अपराध से पैदा हुई आय, उसके विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में किए गए भारी निवेश और उससे खड़ी की गई संपत्तियों के बीच सीधे व मजबूत संबंध का पता लगाना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related