Jaggi Murder Case: अमित जोगी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत, हाईकोर्ट में कल आ सकता है फैसला 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jaggi Murder Case: Amit Jogi Granted Bail by Sessions Court; High Court Verdict Expected Tomorrow

 

Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड (Jaggi murder case) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। Amit Jogi ने निचली अदालत से जमानत ले ली है।

दरअसल, वर्ष 2003 में कांग्रेस नेता रामवतार जग्गी की रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अदालत ने 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड और जमानतदार पेश करने की शर्त पर अमित जोगी को जमानत दी है।

मामले की जांच बाद में CBI को सौंपी गई थी जिसमें  कई आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जबकि अमित जोगी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इस मामले की सुनवाई फिर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शुरू हो रही है। इसी के तहत अदालत ने 1 अप्रैल को अगली सुनवाई तय की है।

इस मामले में अब सबकी नजर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में होने वाली अंतिम सुनवाई पर टिकी है, जो 1 अप्रैल बुधवार को तय की गई है।

कानूनी जानकारों के मुताबिक यदि हाईकोर्ट इस मामले में अमित जोगी को आरोपी मानते हुए कार्रवाई का आदेश देता है, तो उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related