RAMAN SINGH LETTER : रमन का शाह को ‘साध्य पुरुष’ पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAMAN SINGH LETTER : Raman’s ‘Sadhya Purush’ letter to Shah

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बीच राजनीति भी गरमा गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर उन्हें ‘साध्य पुरुष’ तक बता दिया। उन्होंने साफ कहा कि दशकों से देश को झकझोर रही नक्सल समस्या अब खत्म हो चुकी है और इसका श्रेय मोदी-शाह की रणनीति को जाता है।

Jaggi Murder Case: अमित जोगी को सेशन कोर्ट से मिली जमानत, हाईकोर्ट में कल आ सकता है फैसला 

रमन सिंह ने पुराने दौर को भी याद किया और UPA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नक्सलवाद को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने लिखा कि अगर 2014 से पहले ही ऐसा नेतृत्व मिला होता तो देश बहुत पहले ही नक्सल मुक्त हो जाता।

चिट्ठी में उन्होंने धारा 370 का भी जिक्र किया और कहा कि जिस तरह कश्मीर में बड़ा फैसला हुआ, उसी तरह नक्सलवाद पर भी निर्णायक वार हुआ। रमन सिंह ने साफ कहा कि अब बस्तर में विकास की नई शुरुआत होगी, रोजगार आएगा और आदिवासी समाज मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related