RAID BREAKING : दुर्गा पूजा पास मामले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व मंत्री के घर ED रेड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAID BREAKING : Major ED action in Durga Puja pass case! ED raids former minister’s home

रायपुर डेस्क। कोलकाता में पूर्व पर्यटन मंत्री और गायक-नेता इंद्रनील सेन के ठिकाने पर ED की बड़ी कार्रवाई हुई है। एजेंसी ने सेन के कस्बा स्थित घर समेत कई ठिकानों पर तलाशी ली।

मामला दुर्गा पूजा के कथित ‘प्रीव्यू शो’ पास से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सेन, उनकी पत्नी मधुछंदा सेन और MassArt से जुड़े लोगों ने UNESCO के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर पूजा पंडालों के पास बेचे।

CHHATTISGARH : प्रमोशन हुआ, ज्वाइनिंग भी… फिर जिले क्यों लौटे अफसर?

ED ने PMLA के तहत कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और पैसों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 50-60 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन की जांच की जा रही है।

शिकायत के अनुसार, 2022 से 2024 के बीच कथित प्रीव्यू पास हजारों लोगों को बेचे गए थे। इस मामले में जून 2026 में कोलकाता पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। इंद्रनील सेन ने पहले आरोपों से इनकार किया है।

UNESCO की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ‘Durga Puja in Kolkata’ को 2021 में Intangible Cultural Heritage of Humanity की Representative List में शामिल किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related