CG INDIGO CANCELLED FLIGHTS : इंडिगो पर सिविल सोसाइटी की कड़ी कार्रवाई …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG INDIGO CANCELLED FLIGHTS : Civil society takes strong action against IndiGo…

रायपुर। देशभर में लगातार हो रही इंडिगो की उड़ान रद्दियों पर अब छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी सख्त हो गई है। सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस जारी कर पीड़ित यात्रियों को टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उड्डयन मंत्री को भी शिकायत भेजते हुए एयरलाइन पर 9000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की गई है।

इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को रायपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 8 फ्लाइटें रद्द हुईं, जिनमें मुंबई और हैदराबाद की दो-दो, बेंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली की एक-एक उड़ान शामिल थी। मंगलवार सुबह भी रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली तीन और उड़ानें रद्द हैं। इस संकट के चलते ट्रेन और बसों में भीड़ बढ़ गई है।

पिछले चार दिनों में इंडिगो रायपुर से 64 फ्लाइटें रद्द कर चुकी है, जबकि देशभर में यह आंकड़ा पांच दिनों में 3000 से अधिक पहुंच गया है। यात्रियों ने शिकायत की है कि न एयरलाइन और न ही एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के.के. लहरे फोन रिसीव नहीं कर रहे और इंडिगो की तरफ से भी कोई जिम्मेदार जवाब नहीं मिल रहा है।

सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने नोटिस में कहा है कि हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिना पूर्व सूचना और बिना पारदर्शी कारण बताए रद्द कर दी गईं, जिससे भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ। सोसायटी ने 5 दिनों के भीतर हर यात्री को टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा देने और होटल, वैकल्पिक यात्रा व अन्य खर्चों की पूरी भरपाई करने की मांग की है। साथ ही DGCA से विशेष जांच कर एयरलाइन पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है।

सोसायटी ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों में इंडिगो की ओर से जवाब नहीं मिला, तो सक्षम न्यायालय में सिविल और आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन केवल रिफंड देने की बात कर रही है, जबकि इससे समय और नुकसान की भरपाई नहीं होती। कई यात्रियों ने बताया कि रिफंड का पैसा भी समय पर नहीं मिल रहा है और उन्हें 3-4 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...