CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में शीतलहर तेज, रायपुर का पारा 8 डिग्री, कई जिलों में अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE : Cold wave intensifies in Chhattisgarh, Raipur’s temperature drops to 8 degrees, alert issued in several districts

रायपुर। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठंड को अचानक बढ़ा दिया है। प्रदेश में शीतलहर का असर तेजी से गहराया है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।

कई जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जैसा हाल –

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ठंड और ज्यादा तीखी रहने का पूर्वानुमान दिया है, उनमें गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा शामिल हैं।

उत्तर-पूर्वी हवा ने गिराया पारा –

प्रदेश में उत्तर-पूर्वी ठंडी हवाएं सक्रिय हैं, जिसके चलते बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा और शाम ढलते ही गलन बढ़ने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जैसे मैदानी जिलों में भी हवा की तेज रफ्तार ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की अपील: सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

– दिन में हल्के ऊनी कपड़े पहनने
– रात में घरों को गर्म रखने
– किसानों को फसलों को पाले से बचाने के उपाय करने की विशेष सलाह दी गई है।

अगले दो दिन राहत नहीं

प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हवा में नमी कम होने और आसमान साफ रहने से रात का तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे शीतलहर और तीव्र होने की आशंका है। उत्तर भारत में तेजी से गिरते तापमान के कारण वहां से आने वाली ठंडी हवाएं प्रदेश में ठंड बढ़ा रही हैं।

रात का पारा कई डिग्री नीचे

साफ आसमान और हवा की कम नमी के कारण मैदानी से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक ठंड का असर साफ दिख रहा है। सरगुजा, जशपुर, कोरिया और पेण्ड्रा जैसे ऊंचाई वाले जिलों में तापमान गिरने का असर पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है। हवा की गति तेज होने से शीतलहर और तीखी हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...