INDIA’S GOT LETENT CONTROVERSY : शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर विवाद गहराया, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लापता!

Date:

INDIA’S GOT LETENT CONTROVERSY: Controversy deepens over the show ‘India’s Got Latent’, YouTuber Ranveer Allahabadia missing!

मुंबई। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान के चलते बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक कंटेस्टेंट से पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर आपत्तिजनक सवाल पूछने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है। विवाद इतना बढ़ गया कि यह संसद तक पहुंच गया, और देश के कई राज्यों में रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इसी बीच रणवीर गायब हो गए हैं।

रणवीर इलाहाबादिया का फोन स्विच ऑफ, घर पर लगा ताला

मुंबई पुलिस के अनुसार, रणवीर को पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। दो बार समन भेजे जाने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 13 फरवरी को उन्होंने आग्रह किया था कि पुलिस उनके घर पर आकर बयान ले, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। अब पुलिस का कहना है कि रणवीर के मुंबई स्थित घर पर ताला लटक रहा है और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। यहां तक कि उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी पर भी कानूनी शिकंजा

रणवीर के साथ-साथ शो के होस्ट समय रैना, इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की टीम भी कानूनी पचड़े में फंस चुकी है। मुंबई पुलिस ने अपूर्वा और आशीष का बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि शो स्क्रिप्टेड नहीं था और उन्हें अपने मन से बोलने की पूरी छूट थी।

अपूर्वा मखीजा को बड़ा झटका, रणवीर को भारी नुकसान

शो के विवाद के कारण रणवीर इलाहाबादिया की सोशल मीडिया फॉलोइंग घट रही है और उन्हें कई ब्रांड डील्स से हाथ धोना पड़ सकता है। वहीं, इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को IIFA 2025 से बाहर कर दिया गया है, जहां वे आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर थीं।

समय रैना ने डिलीट किए शो के सभी एपिसोड

विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे। वहीं, रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

अब देखना यह होगा कि रणवीर इलाहाबादिया कब सामने आते हैं और इस पूरे मामले में आगे क्या होता है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related