INDIAN ARMY : नए आर्मी चीफ का ऐलान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIAN ARMY : New Army Chief announced!

नई दिल्ली। भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का अगला सेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। वह 30 जून 2026 को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह पदभार संभालेंगे।

GIRIRAJ SINGH’S RAIPUR VISIT: रायपुर में किया वृक्षारोपण, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान! 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। धीरज सेठ जनरल रैंक के साथ सेना की कमान संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का सैन्य करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने रेगिस्तानी इलाकों में बख्तरबंद रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों और कई अहम सैन्य जिम्मेदारियों का नेतृत्व किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र रहे धीरज सेठ को सेना में चार दशक का अनुभव हासिल है।

RAIPUR PM EKTA MALL: अब एक छत के नीचे मिलेंगे भारत के शानदार आर्ट और लोकल प्रोडक्ट! 

सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब देश की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बदल रही हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ सेना के आधुनिकीकरण और रणनीतिक तैयारियों में मिलेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related