GIRIRAJ SINGH’S RAIPUR VISIT: रायपुर में किया वृक्षारोपण, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Giriraj Singh’s Raipur Visit: Planted trees and honored sanitation workers in Raipur!

GIRIRAJ SINGH’S RAIPUR VISIT: आज राजधानी प्रवास के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अंबेडकर चौक पहुँचे एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता मित्रों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की।

स्वच्छता कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में उनके समर्पण, परिश्रम और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे और सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के पश्चात उन्होंने ऑक्सीजोन परिसर में उपस्थित महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related