RAIPUR PM EKTA MALL: अब एक छत के नीचे मिलेंगे भारत के शानदार आर्ट और लोकल प्रोडक्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur PM Ekta Mall: Now, India’s magnificent art and local products will be available under one roof!

RAIPUR PM EKTA MALL:  राजधानी के पंडरी कपड़ा मार्केट क्षेत्र में पीएम एकता का मॉल का निर्माण कराया जा रहा है।

इसमें विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला, हैंडीक्राफ्ट और लोकल प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे।

इसे मिनी इंडिया के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

करीब 4 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे, इस मॉल में 6 फ्लोर होंगे और पार्किंग के लिए व्यवस्था रहेगी.

ग्राउंड फ्लोर में सीजनल क्लोदिंग और गार्डनिंग प्रोड्क्ट, दूसरे फ्लोर में राज्यों के हैंडीक्राफ्ट एवं कल्चरल शॉप, तीसरे और चौथे फ्लोर में फूड कोर्ट, गेम एवं एक्टिविटी जोन, 5वें और 6वें फ्लोर में 200 सीट वाले दो ऑडिटोरियम होंगे.

पीएम एकता मॉल का निर्माण 193 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.

रायपुर में बन रहे इस मॉल का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट से किया जा रहा है।

बिल्डिंग के बीच के हिस्से को खाली रखा गया है, जिससे प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन मिल सके।

टेरेस पर फूड कोर्ट और डेकोरेटिव जोन बनाया जाएगा।

वेस्ट वाटर के रिसाइक्लिंग के लिए व्यवस्था की गई है।

इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था और इसे अक्तूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इसका 30 फीसदी कार्य पूरा हो सका है।

अब इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related