CHHATTISGARH : From national anthem to state song compulsory in all schools, order issued
रायपुर। 16 जून से खुलने जा रहे छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस बार बच्चों को नया रूटीन फॉलो करना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अब स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत समेत कई सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से कराई जाएंगी।
INDIAN ARMY : नए आर्मी चीफ का ऐलान!
जारी आदेश के मुताबिक स्कूल शुरू होते ही प्रार्थना सभा होगी, जिसमें राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीपमंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी का वाचन किया जाएगा। दोपहर में भोजन से पहले छात्र सामूहिक रूप से भोजन मंत्र पढ़ेंगे।
वहीं छुट्टी के समय राज्य गीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का गायन कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसे सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
GIRIRAJ SINGH’S RAIPUR VISIT: रायपुर में किया वृक्षारोपण, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान!
विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। नियमों का पालन नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों पर कार्रवाई हो सकती है। 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र के साथ यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू होगी।

