IND A vs SL A: Vaibhav Sooryavanshi made a new world record of ODI cricket, hit the fastest fifty!
IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 11 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
पिछले मैच में सुपर ओवर के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हुई तीखी नोकझोंक का बदला वैभव ने इस खिताबी मुकाबले में बल्ले से लिया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन क्रिकेट में हर रोज नए आयाम गढ़ रहे हैं।
वैभव से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 गेंदों का था। वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।
इसमें एक भी रन दौड़कर उन्होंने नहीं लिया, क्योंकि 5 चौके और 5 छक्के ही 50 रन हो गए। एक गेंद उनकी इस पारी में डॉट रही। 450 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट इस अर्धशतकीय पारी के दौरान था
वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन साहन आराचिघे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए।
वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रनों की साझेदारी की
