CG: Cabinet Minister Kedar Kashyap visited Maa Matangi Divya Dham and offered prayers.
धमतरी: धमतरी जिले के जी जाम गांव स्थित मां मातंगी दिव्य धाम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप पहुँचे।
उन्होंने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
धाम आगमन पर पूज्य पीठाधीश्वर परम डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। मंत्री कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर नारायणपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अभिषेक बेनर्जी भी उपस्थित रहे,धाम में आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं धाम परिवार के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
