CG POLITICS: राहुल गांधी के दौरे पर विधायक मिश्रा का विवादित बयान, राहुल को कहा “जोकर”! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: MLA Mishra makes a controversial statement regarding Rahul Gandhi’s visit, calling him a “joker”!

CG POLITICS: अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत बने नए जिलाध्यक्षों को पार्टी की विचारधारा, संगठन संचालन और मिशन 2028 की रणनीति समझाई जा रही है।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के  संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे और करीब चार घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

उनके दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का स्वागत है, लेकिन यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे।

BJP विधायक ने सवाल किया कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या सिखाने आ रहे हैं। क्या वे भ्रष्टाचार की राजनीति की ट्रेनिंग देंगे या फिर “आलू से सोना निकालने” जैसे बयान देना सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब ऐसे राजनीतिक बयानों और दावों को अच्छी तरह समझ चुकी है।

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए कहा दिल्ली से जोकर आ रहा है और 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ में मनोरंजन चलेगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पुरंदर मिश्रा के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से परेशान दिखाई देते हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उनका इलाज नहीं करा पा रही है तो कांग्रेस इसके लिए भी तैयार है। विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक केवल सुर्खियां बटोरने और अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने उन्हें “एक्सीडेंटल विधायक” बताते हुए कहा कि जनता ऐसे बयानों की गंभीरता को समझती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पुरंदर मिश्रा ने जिस तरीके से हमारे नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की यह राजनीतिक मर्यादा नहीं है।

पुरंदर मिश्रा पढ़े-लिखे विधायक हैं. वकील भी हैं. किन भाषाओं का कहां इस्तेमाल करना चाहिए उनको एक बार भाषा का इस्तेमाल करने से पहले विचार करना चाहिए.

उन्हें झारखंड के रांची पागल खाने में ले जाएंगे. इसका इलाज और इसका इंतजाम दोनों कांग्रेस पार्टी कर देगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक!

CHHATTISGARH : High Court stays suspension of Tehsildar! रायपुर। छत्तीसगढ़...