NEET Re-exam 2026: NEET-UG 2026 re-examination today amidst tight security arrangements!
NEET RE-EXAM 2026: NTA 3 मई को हुए इम्तिहान के रद्द होने के बाद आज यानी 21 जून 2026 को NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है।
इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पेन-पेपर मोड में हो रही परीक्षा के लिए 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं।
पिछली बार पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों के भरोसे को जो ठेस पहुंचाई थी, उससे सबक लेते हुए इस बार NTA ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं जो शायद ही पहले कभी देखे गए हों। हालात ये हैं कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं है।
इस बार पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों से प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया है।
देश भर के 5440 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख अड़तीस हजार से ज्यादा CCTV कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। नकल और किसी भी तरह की धांधली को जड़ से खत्म करने के लिए 51 हजार से ज्यादा जैमर भी लगाए गए हैं।
NTA ने परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा दो बजे से होगी। छात्रों को इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
NTA के मुताबिक, पूरे देश के एग्जाम सेंटरों पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
